ChhattisgarhPoliticalRaipur

राहुल गांधी केस में बोले रमन सिंह , देश में कानून से बड़ा कोई नहीं

रायपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फ़ैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि, देश में कानून से बड़ा कोई नहीं है। डा. सिंह ने कहा कि, अब तक राहुल गांधी बड़बोलापन दिखाते रहे हैं। इस फैसले से राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए। उनहोंने कहा कि, कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने में लगी है। डा. रमन ने कहा कि, ये फ़ैसला नज़ीर बनेगा कि, राजनीतिक शुचिता कैसी होनी चाहिए।

उधर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, देश मे इमरजेंसी जैसे हालात हैं। श्री भगत ने कहा है कि, यदि कोई देश के बैंक का पैसा लेकर भाग जाए तो कुछ नहीं, लेकिन अगर लोकतंत्र में कुछ कहता है तो कार्रवाई करते हैं। यह देश में इमरजेंसी जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, मोदी सरनेम को लेकर राहुल के आपत्तिजनक बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा दी है और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी गई। सुनवाई के दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे। राहुल ने कोर्ट में अपना पक्ष भी रखा। उनके वकील के मुताबिक, राहुल ने कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!