ChhattisgarhRaipur

अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने वाले 4 समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। अमृतपाल सिंह के समर्थन में सिविल लाईन थाना क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति रैली निकाली गई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये वीडियो बाईट की जांच के अवलोकन करने के बाद तथ्य को सही पाया। दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!