ChhattisgarhRaipur

खुद को DSP का बेटा बताकर युवक ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी

रायपुर। राजधानी में एक युवक खुद को DSP का बेटा बताकर बीच सड़क पर गुंडागर्दी कर रहा था। जिसका वीडियो सामने आया है। मामला मौदहापारा इलाका का बताया जा रहा है।

वीडियो में एक युवक खुद को डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का बेटा बता रहा है। युवक हाथ में बड़ा सा पत्थर लिये हुए ऑटो की तरफ मारने पर उतारू हैं। जब पत्थर उठाये लड़के को लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो वो खुद को डीएसपी का चंद्रप्रकाश तिवारी बेटा बताकर धौंस दिखाने लगा।

जानकारी के मुताबिक युवक की स्कूटी ऑटो से टकरा गयी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। गुस्से में युवक ने एक बड़ा सा पत्थर हाथ में उठा लिया और ऑटो की तरफ फेंकने की धमकी देने लगा। ऑटो में उस वक्त महिलाएं भी बैठी हुई थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!