ChhattisgarhRaipur

विधानसभा चुनाव से पहले BJP के कोर ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत, जल्द हो सकती है घोषणा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद अब संगठन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। कम से कम तीन नए सदस्य इस समूह में शामिल हो सकते हैं और कुछ को संगठन से बाहर किया जा सकता है।

Related Articles

पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में बदलाव को लेकर हाईकमान ने भी सहमति दे दी है। कोर ग्रुप में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, कोषाध्यक्ष नंदन जैन को लिया जा सकता है। बल्कि, कुछ पुराने नेताओं को बाहर किया जा सकता है। इस ग्रुप से पूर्व भाजपा के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि, जिन नेताओं को बाहर किया जाएगा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित घोषणा पत्र समिति में जगह दी जाएगी।

विधानसभा प्रभारियों के परफार्मेंस की समीक्षा आज

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में इन प्रभारियों के कामकाजों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन की समीक्षा बैठक के बाद अब प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी समीक्षा करनी शुरू कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!