Mahasamund

NH 53 के पास बस और ट्रैक्टर की आमने – सामने भिड़ंत, हादसे में 8 लोग घायल

महासमुंद। जिले से इस वक्त सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार, तुमगांव थाना क्षेत्र के NH 53 के पास बस और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की इस हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घयलों को अस्पताल( hospital) भेजने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!