ChhattisgarhRaipur

12वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं…

रायपुर : सीएम बघेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचे। दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

सीएम बघेल प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए, जिसके बाद सीएम भूपेश ने नेताजी सुभाचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के परेड ग्राउण्ड में सलामी ली और मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 25 पुलिस उप अधीक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद कम होने लगा है। यह सब पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली का नतीजा है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे, तभी हम राज्य को सुरक्षित रख सकते है। पुलिस प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर अपने कार्य को पूरा कर रहा है। राज्य सरकार भी पुलिस और उनके परिजनों को सभी सुविधा देने का काम करेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!