Political

नड्डा पर सीएम भूपेश का पलटवार,कहा नड्डा इतिहास की जानकारी दुरूस्त करें, मुर्खतापूर्ण बात न करें

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान को मूर्खतापूर्ण करार दिया है जिसमें नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने 70 साल के शासनकाल में देश को गर्त में धकेला। भूपेश बघेल ने कहा कि नड्डा जी मुर्खातपूर्ण बात कर रहे है क्योंकि 70 साल के कार्यकाल में तो अटल जी समेत गैर कांग्रेसी सभी प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल भी शामिल है।

भूपेश बघेल ने कहा कि नड्डा बाकी प्रधानमंत्रियों के योगादान को खारिज कर रहे लेकिन अटल जी के योगदान को तो कम से कम खारिज न करें। भूपेश बघेल ने कहा कि देश के नव निर्माण में कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों को विशिष्ट योगदान रहा है और उसी की बुनियाद पर आज देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने जेपी नड्डा से कहा कि वे अपनी इतिहास की जानकारी दुरूस्त कर लें। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा के द्वारा कर्नाटक के चुनावी सभा में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!