ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद जारी हुआ आदेश…स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के स्कूलों की टाईमिंग में बदलाव करने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच यह घोषणा की। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है और प्रदेश के कई स्थानों पर पारा 44 तक पहुंच गया है।

जिसे देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों के समय में बदलाव करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एक पाली में चलनेवाले सभी स्कूलों का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक होगा जबकि दो पालियों में चलनेवाले स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे और हायर सेकेण्डरी की कक्षाएं 11 से 3 बजे तक संचालित होंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!