BJP प्रभारी ओपी माथुर 6 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे…कांग्रेस ने कहा – दौरे से कुछ नही बदलेगा

रायपुर। बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर छह दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। अपने प्रवास के दौरान माथुर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के साथ ही दुर्ग और बस्तर संभाग में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। ओम प्रकाश माथुर 25 अप्रैल को दुर्ग संभाग के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे जबकि 26 अप्रैल को जगदलपुर में बस्तर संभाग ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
अपने प्रवास के दौरान प्रभारी माथुर दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की समीक्षा बैठक भी लेंगे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि उनका प्रवास संगठनात्मक है और संगठन की दृष्टि से वे दुर्ग, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव का दौरा करेंगे।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओ पी माथुर के छत्तीसगढ़ और विशेषकर बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया दी है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का कहना है की उनके बस्तर प्रवास से कुछ भी होने वाला नही है। डहरिया ने कहा की प्रदेश की जनता जानती है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्गों का विकास हो रहा है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश का हर नागरिक राज्य सरकार के काम से खुश है। इसलिए वो कहीं भी प्रवास कर लें कुछ विशेष अंतर नही होगा और राज्य में अगली सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी।







