ChhattisgarhRaipur

बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिजली कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। महंगाई भत्ता अब बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। राज्य बिजली वितरण कंपनी की ओर से जारी आदेश में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी की है।

बिजली कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से मिलेगा। अप्रैल में मिलने वाले वेतन में यह बढ़ोत्तरी होगी। एरियर्स का भुगतान हर तीन महीने में किया जाएगा। जो अप्रैल से जून के वेतन साथ दिया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!