National

सेना के जवान के मुंह में फूटा पटाखा, मौके पर मौत… पढ़िए पूरा अपडेट

मध्यप्रदेश। धार जिले में अमझेरा थाना के ग्राम जलोख्या में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में एक फौजी ने मुंह में रखकर फटाका फोटा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सेना में फौजी था जम्मू कश्मीर में उसकी तैनाती थी। वह छुटि्टयों में घर आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार निर्भय सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह सिंगार ग्राम जलोख्या में शादी में शामिल होने के लिए आया था। यहां दौरान निर्भय सिंह ने आकाश में जाकर फूटने वाला पटाखा मुंह में रखकर जला दिया, लेकिन पटाखा आकाश में जाकर फूटने के बजाय निर्भय सिंह के मुंह में ही फूट गया। इससे उसका मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी मौत हो गई। निर्भय सिंह के शव को रात में ही अमझेरा अस्पताल लाया गया।

वहीं, मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक फौजी का अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम जलोख्या में किया गया। भारतीय सेना के फौजियों ने शामिल होकर ससम्मान अंतिम विदाई दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!