ChhattisgarhDhamtari

ट्रक पलटने से परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, 2 अन्य घायल…

धमतरी  : जिले से दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है। यहां सिहावा में सड़क दुघटना से 12 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. छात्र अपने पिता के साथ नवोदय विद्यालय का इंट्रेंस एग्जाम देने जा रहा था. इसी दौरान छात्र, उसके पिता और एक युवक ट्रक की चपेट में आ गए. छात्र के पिता और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दुगली के बीरनपारा निवासी कुलेश्वर चक्रधारी अपने पिता नरेंद्र चक्रधारी और गांव के एक युवक भूपेंद्र सलाम के साथ बाइक में नगरी नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने जा रहा था. धमतरी से ही लकड़ियों से भरा ट्रक नगरी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान मवेशी सड़क पर आ गया. जिसे बचाने की कोशिश में ट्रक पलट गया. ट्रक के बाजू में ही बाइक में छात्र अपने पिता के साथ जा रहा था. ट्रक पलटने से तीनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए. 12 साल के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!