BilaspurChhattisgarh

चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर इस एयरपोर्ट से गिरफ्तार….

बिलासपुर। स्थानीय बिलासपुर जिले समेत पूरे प्रदेश भर में करोड़ों रुपए के चिटफंड घोटाला करने वाले पीएसीएल बीमा कंपनी के डायरेक्टर के विरुद्ध रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस वर्ष 2018 में अपराध पंजीबद्ध कर फरार डायरेक्टर की पतासाजी शुरू की थी।

साथ ही दीगर प्रांतों में कंपनी के चल अचल संपत्ति का बेवरा जुटाया गया। ताकि निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जा सके। इस बीच विवेचना में जुटी रतनपुर पुलिस को फरार डायरेक्टर सिकंदर सिंह ढिल्लन के बारे में सूचना मिली। जिसे आधार बनाते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराया और शनिवार कि सुबह शिकागो से दिल्ली आते हैं कंपनी के फरार डायरेक्टर को रतनपुर पुलिस ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे दिल्ली में धर दबोचा। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि अन्य जानकारी जुटाया जा सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!