National

Rajasthan Election: चुनाव आयोग की अनोखी पहल, वोट नही दिया तो भरना पड़ेगा ज्यादा बिजली बिल

Jaipur: चुनाव आयोग  ने हाल ही में एक अनोखा निर्णय लिया है। जिसमें मतदान नहीं करने वाले लोगों को अब बिजली का ज्यादा बिल चुकाना होगा। ऐसे मतदाताओं के लिए अलग टैरिफ तैयार की जा रही है, जिसमें 1 रुपए प्रति यूनिट ज्यादा बिलिंग होगी। यानी, आपके 500 यूनिट का बिल 3490 रुपए आ रहा है तो आपको अब 3990 रुपए चुकाने होंगे।

जल्द जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग ने यह निर्णय कर लिया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी हो, इसलिए पहली बार इस तरह का फैसला किया गया है। आयोग का यह निर्णय दूसरे राज्यों में भी लागू होगा।

वोट ने देना पड़ेगा भारी

जिसके नाम से बिजली कनेक्शन है, उसकी जिम्मेदारी होगी कि परिवार का हर वोटर मतदान करने जाए। एक भी मतदाता वोट नहीं करता है तो उसके बिजली के बिल में अतिरिक्त राशि जुड़कर आएगी। यदि मतदाता दूसरे शहर या राज्य में नौकरी कर रहा है, लेकिन मतदाता सूची में नाम जुड़ा हुआ है तो उनके मतदान के लिए भी चुनाव आयोग व्यवस्था कर रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

पिछले विधानसभा चुनाव में 0.54 मतदान प्रतिशत घट गया था। जबकि, चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया था। सबसे ज्यादा मतदान 83.65% रहा जैसलमेर जिले में, सर्वाधिक 86.87% मतदान पोकरण सीट पर, सबसे कम 64.65% मतदान पाली जिले में रहा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!