Chhattisgarh

रायपुर वासी ध्यान दें, मरम्मत कार्य के चलते 5 मई को इन 4 इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

रायपुर  : राजधानी रायपुर में  मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर निगम के कार्यपालन अभियन्ता फिल्टरप्लांट ने बताया कि तेलीबाँधा एवं शंकर नगर ओव्हर हेड टैंक में हुए लीकेज की मरम्मत 5 मई को किया जाएगा। इस वजह से तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी ओवर हेड टैंक से 5 मई को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात शाम को जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

Related Articles

वहीं 6 मई को सुबह से जलापूर्ति यथावत रहेगा। रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय अप्रभावित रहेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!