Korba

टारेंटयुला मकड़ी ने बर्तन साफ कर रही महिला को काटा, हालत गंभीर

कोरबा :  जिले के पाली थाना क्षेत्र में जहरीली मकड़ी टारेंटयुला के काटने से महिला की हालत गंभीर है। महिला हेमा यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पाली गांव की महिला हेमा यादव रोजाना की तरह अपने घर का काम निपटा रही थी, तभी उसे अचानक एक बड़ी सी मकड़ी ने काट लिया। मकड़ी के काटने से वो चिल्लाई। जहां मकड़ी ने उसे काटा, वहां उसे तेज दर्द हुआ और थोड़ी देर के बाद वो बेहोश हो गई। इधर उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पति रविकांत यादव पत्नी के पास पहुंचा।

रविकांत ने बताया कि पत्नी बर्तन साफ कर रही थी, उसी दौरान उसे मकड़ी ने काटा। जब वो वहां पहुंचा, तो पत्नी बेहोश हो गई थी। मकड़ी वहीं पर थी, जिसे उसने पकड़ लिया। पत्नी हेमा को लेकर वो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को मकड़ी दिखाई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!