National

कल रात से रविवार सुबह तक नहीं मिलेगी ट्रेनों की जानकारी… टिकट बुकिंग सहित कई सेवाएं रहेंगी बंद

Railway News: अगर आप कल ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अहम खबर है। भारतीय रेलवे के अनुसार, टिकट बुकिंग सहित विभिन्न सेवाएं कल रात (6 मई) 11:45 बजे से लेकर अगली सुबह 4:15 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान रेलवे से संबंधित सभी कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवाएं भी बंद रहेंगी। देर रात से रविवार सुबह तक रेलवे से जुड़े कामों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले ही निपटा लें अपने टिकट संबंधित काम (Railway News)

इस दौरान आईवीआरएस, टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। इसके साथ ही कंप्यूटर आधारित चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किया जा सकेगा। लिहाजा अगर आप शनिवार रात ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें। ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्री पहले ही अपने टिकट संबंधित काम निपटा लें।

दिल्ली से चलने वाली लगभग 1 दर्जन ट्रेनें हुईं रद्द

वहीं आज 4 मई को भी दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए जाने वाली लगभग 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वैसे दिल्ली से यूपी, बिहार, गुजरात व राजस्थान व अन्य शहरों के लिए राजधानी दिल्ली से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ही चलेंगी। रेलवे विभाग के करीबी सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की इसी तरह भीड़ रही तो आने वाले समय में कुछ राज्यों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!