National

वायुसेना का मिग-21 क्रैश: तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित

राजस्थान। हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट सुरक्षित बच निकला लेकिन 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद वायुसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। राहत दल मौके पर पहुंच चुका है। घायल पायलट को तत्काल अस्पताल पहुंचा गया है।

वायुसेना के सूरतगढ़ स्टेशन से विमान ने उड़ान भरी थी। वायुसेना के अनुसार उड़ान भरने के साथ ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन को दी। इसके बाद पायलट विमान से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। विमान हनुमानगढ़ के सदर थाना इलाके में एक मकान पर जा गिरा। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है। वायुसेना की ओर से हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच गठित कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!