Bilaspur

युवक ने खुद को किया कमरे में बंद, फिर उठाया खौफनाक कदम

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना में एक युवक ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक ने जब आत्मदाह किया तो घर में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। जब तक पत्नी पड़ोसियों के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर गई तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा सील कर दिया है।

हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना मंदिरपारा में रहने वाला रमेश डहरिया रोजी मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह घर में था इस दौरान उसकी पत्नी जमुना भी घर में ही थी। शाम को महिला किसी काम से छत पर गई। इस दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। इसकी जानकारी होते ही महिला ने शोर मचाया।

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक शादी 10 साल पहले हुई थी। युवक आए दिन शराब पीता था। इसके कारण परिवार में कलह भी होता था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!