Raipur

राजधानी में बदमाशो के हौंसले बुलंद, FIR वापस नहीं लेने पर युवक को मारा चाकू

 रायपुर : राजधानी में गुंडे बदमाशो के हौंसले कितने बुलंद है इसकी बानगी एकबार फिर पंडरी थाना इलाके में देखने को मिली। जहां इलाके के हिस्ट्रीशीटर गुंडे बदमाशो ने एक युवक को पुरानी एफआईआर वापस नही लेने की वजह से चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश, लखेश्वर और सिद्दू दलदल सिवनी इलाके के गुंडा बदमाश है इन्होने पहले भी निशांत नंदुरकर के साथ मारपीट की थी जिसकी पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज है। इस एफआईआर को वापस लेने के लिए आज दोपहर जब पीड़ित निशांत अपने घर खाना खाने जा रहा था तभी दलदल सिवनी के स्कूल के पास रास्ता रोककर तीनो आरोपियो ने एकबार फिर एफआईआर वापस लेने के लिए धमकाने लगे।लेकिन पीडित के मना करने पर शातिर आऱोपियो ने मारपीट करने लगे और अपने पास रखे चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया। जिससे उसको चोट आई और एफआईआर वापस लेने की चेतावनी देकर फरार हो गये। इसके बाद युवक ने पुलिस को सुचना दी तो मौके पर पहुंची 112 की टीम मेकाहारा लेकर रवाना हुई। फ़िलहाल युवक का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!