Raipur

फर्जी हस्ताक्षर सपना जॉर्ज, रुपाली यादव से जारी रिजल्ट: Salem English School में बड़ा खुलासा

Result released with fake signatures of Sapna George and Rupali Yadav?: Big revelation in Salem English School

Salem English School, Raipur से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें यह पाया गया है कि विद्यार्थियों को जारी किए गए रिजल्ट/मार्कशीट पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी एवं अवैध हैं।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE), चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के चेयरपर्सन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि श्रीमती रूपिका लॉरेंस ही विद्यालय की वैध प्रभारी प्राचार्य (In-charge Principal) हैं। इसके विपरीत, कुछ अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा गलत तरीके से हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों की मार्कशीट जारी की गई है, जो पूरी तरह से अमान्य है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि

सभी रिजल्ट/मार्कशीट में किए गए हस्ताक्षर संदिग्ध एवं फर्जी पाए गए हैं जाली लेटरहेड एवं सील-मोहर का उपयोग किया गया है बिना किसी वैधानिक अधिकार के दस्तावेज जारी किए गए हैं यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सीधे तौर पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।इस संबंध में संबंधित प्रबंधन द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सभी अभिभावकों से अपील है कि
➡ ऐसे किसी भी रिजल्ट/मार्कशीट पर विश्वास न करें जिन पर संदेह हो
➡ केवल विद्यालय एवं CDBE द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों को ही मान्य मानें
➡ किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें
“बच्चों के भविष्य से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!