ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों का हेलीकॉप्टर जॉयराइड शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू शुरू हो गया है. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हैलीकाप्टर रवाना किया। 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं हैलीकाप्टर जॉयराइड कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का वादा किया था। 2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराया गया था

उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!