ChhattisgarhRaipur

आज से तापमान में गिरावट की संभावना…छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने किया परेशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सभी का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। प्रदेश में मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कल देर शाम राजधानी समेत कई जिलों में हलकी बारिश हुई। लेकिन बुधवार (आज) सुबह से तेज धुप ने सभी को परेशान कर दिया है।

मानसून कल जहां था आज भी वहीं रुका हुआ है। हालांकि, मानसून के इंतजार के बीच बस्तर संभाग में आज से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर और आसपास के संभागों में बादल छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया कि जांजगीर और सक्ति के आसपास लू की स्थिति रहेगी। ऐसे में लोग आवश्यक कार्य आने पर ही घर से बाहर निकले।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!