ChhattisgarhRaipur

“हर घर आंगन योग” : मुख्यमंत्री बोले- योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली, निरोग रहने का उत्तम साधन भी

रायपुर। हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है योग। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है।

Related Articles

इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “हर घर आंगन योग”

करने की अपील की है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ‘हर घर आंगन योग’ के प्रति लोगों में जागरुकता लाने की भी अपील की है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, आइये, हम सब मिलकर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें

सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। उन्होंने कहा कि, योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है।

हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। योग को अपनाने से शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!