National

आम जनता के आंख में आंसू ला दिए टमाटर : राजधानी में प्रति किलो 150 रुपए के पार

देश के कई राज्यों में सब्जियों के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां हरी सब्जियों के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं, तो वहीं टमाटर के दामों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। टमाटर की कीमतों ने आम जनता के आंख में आंसू ला दिए है। इसी क्रम में एक बार फिर टमाटर के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के दाम प्रति किलो 129 रुपए हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इसके दाम 150 रुपए के पार चल रहे हैं। देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में टमाटर की कीमत मई के पहले सप्ताह में 15 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर आश्चर्यजनक रूप से 120-150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि एक हफ्ते में सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं और उनकी बिक्री 40 फीसदी तक कम हो गई है।

दिल्ली में टमाटर के दाम 129 रुपए प्रति किलो

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर के दामों में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां मई माह में 15 से 20 रुपए प्रति किलों बिक रही थी, लेकिन आज इसके दाम 129 रुपए हो गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!