National

अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…चेक करें नई रेट लिस्ट

तेल कंपनियों ने एक अगस्‍त से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती हुई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 99.75 रुपये कम हो गए हैं। 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,680 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कैसे चेक करें एलपीजी प्राइस

अगर आप एलपीजी प्राइस की अपडेट लिस्‍ट देखना चाहते हैं तो आप iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर जा सकते हैं. यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!