ChhattisgarhRaipur

कल नांदगांव में भरोसे का सम्मेलन : यहां देखें मल्लिकार्जुन खड़गे के छग दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को कांग्रेस का ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

Related Articles

कार्यक्रम को लेकर जो प्रोटोकॉल जारी किया गया है उसके मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!