ChhattisgarhPolitical

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सनातन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। हम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांव-गांव तक जाकर जन-जन तक भाजपा सरकार के पिछले 15 वर्ष के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्ष की उपलब्धियों से जोड़ेंगे। साथ ही भूपेश बघेल सरकार के काले कारनामे भी जन-जन तक पहुंचाएंगे। वर्ष 2003 में भी भाजपा ने यात्रा निकाली और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था आज इतिहास पुनः स्वयं को दोहरा रहा है।

डा. सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए सनातन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाली सनातन विरोधी कांग्रेस, सोनिया गांधी और मिशनरियों की मिलीभगत है। इन सभी ने हमेशा सनातनियों की आस्था पर हमला किया है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन का सम्मान कर, देशवासियों की आस्था का सम्मान कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू करवाया। आज सनातन संस्कृति का बढ़ता गौरव इन सनातन विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!