Bhilai-DurgChhattisgarh

शिवनाथ नदी में मां-बहनों के साथ डूबी बच्ची का मिला शव….

दुर्ग, शिवनाथ नदी के पुराने पुल से मंगलवार की रात को बोलेरो वाहन में डूबे सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं. अब तक लापता बच्ची गरिमा देशमुख का शव आज बेलौदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. बच्ची का शव शिवनाथ नदी की तेज धार में बहकर ग्राम बेलोदी पहुंच गया था. आज नदी से एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकाला.

Related Articles

बता दें कि मंगलवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गुजरते समय बोलेरो वाहन में सवार पांच लोग नदी में डूब गए थे, जिसमें से एक महिला तमेश्वरी देशमुख, एक पुरुष ललित साहू, और दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था. इसके बाद में नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे में सीसीटीवी फुटेज में एक और बच्ची के होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार 48 घंटे के बाद बच्ची का भी शव बरामद कर लिया गया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!