ChhattisgarhRaipur

CG BREAKING : अनुज शर्मा की कार हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे अभिनेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ सुपर स्टार और भाजपा नेता पद्मश्री अनुज शर्मा सड़क की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हालंकि अनुज इस हादसे में बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो सक्ती से रायपुर लौट रहे थे। रास्तें में उनकी गाड़ी का दो टायर ब्लास्ट हो गया। टायर ब्लास्ट होने की वजह से अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी।

जानकारी के मुताबिक सक्ती में पार्टी की तरफ से आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होने गये थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर और अकलतरा के बीच में यह हादसा हुआ है। फिलहाल अकलतरा में बारिश हो रही है, उन्होंने अपनी तरफ से प्रशासन को सूचना दे दी है, हालांकि फिलहाल रेस्क्यू की टीम नहीं पहुंची है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!