ChhattisgarhKorba

CG : 20 फिट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक सवार पिता की घटना स्थल पर हुई मौत पुत्र हुआ घायल

बालको के चुइया मोड़ के समीप बाइक चालक से वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां  चिकत्सिकों ने परीक्षण उपरांत पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र का इलाज चल रहा है।

Related Articles

ग्राम कोसगई निवसी फिरन गिरी गोस्वामी व उसका 20 वर्षीय पुत्र बाइक क्रमांक सीजी 12 बीजे 0735 में कोरबा आए हुए थे। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र गाड़ी के शोरूम से खरीदी गई प्लेटिना की कश्ति चुका कर वापस अपने गांव कोसगई लौट रहे थे। तभी चुइया के समीप मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गई। जिससे तेज रफ्तार बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में पिता फिरन गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। उसका पुत्र संतोष घायल हो गया। सहगीरों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!