ChhattisgarhRaipur

दंगा भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : भक्तचरण दास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म और न्याय की भूमि है. छत्तीसगढ़ प्रभु राम की भूमि है. माता कौशल्या की भूमि है. भाजपा के लोग इस धर्म और प्यार की भूमि में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भड़काऊ भाषण यहां दे रहे हैं। भाजपा दंगा भड़काकर चुनाव जीतना चाहती है।

Related Articles

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भक्त चरण दास ने चुनावी माहौल के बीच भाजपा और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। भक्त चरण दास ने कहा, मेरा सीधा जुड़ाव छत्तीसगढ़ से है। मैंने 10 साल यहां काम किया है। मैं गांव-गांव घुमा हूं। कार्यकर्ताओं के साथ मेरा प्रत्यक्ष परिचय है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रति अपार प्यार लोगों में है।

आगे भक्त चरण दास ने कहा, भाजपा के लोग जातीय जनगणना का विरोध कर रहे हैं. 54 फीसदी से अधिक ओबीसी के लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं. पीएम मोदी ओबीसी के लोगों को भूल चुके हैं. बीते चुनाव में सीना ठोक के खुद ओबीसी होने की बात कहते थे, लेकिन आज जातीय जनगणना के खिलाफ हैं. कांग्रेस में तीन मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं. राजस्थान से अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, कर्नाटक से सिद्धारमैया हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!