ChhattisgarhNational

विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बस से सात क्विंटल चांदी के गहनों समेत चार सौ साड़ियां जप्त

 मुरैना !  मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आचार संहिता के चलते विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बस से सात क्विंटल चांदी के गहनों सहित चार सौ साड़ियां जप्त की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस और एसएसटी टीम ने मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा स्थित अल्लावेली पुलिस चौकी पर एक बस से कल रात सात क्विंटल चांदी के गहनों सहित चार सौ साड़ियां जप्त की हैं। बस उत्तरप्रदेश के आगरा से इंदौर जा रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि जप्त चांदी के गहनों ओर साड़ियों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। आशंका है कि उक्त सामग्री चुनाव में बांटने के लिये ले जाई जा रही थी। पुलिस और एसएसटी की टीम मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!