National

लखनऊ से नाता तोड़ पुरानी टीम में लौटे गौतम गंभीर…इस सीजन नए अवतार में आएंगे नज़र

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की एक बार फिर अपनी घरेलू टीम कोलकत्ता नाइट राइडर्स में वापसी हुई है। गंभीर बतौर टीम मेंटर के रूप में KKR टीम से जुड़े है। इससे पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में मेंटर की भूमिका निभा रहे थे। इसकी जानकारी खुद गंभीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

उन्होंने लिखा कि एलएसजी ब्रिगेड! इसके साथ ही उन्होंने दो दिल के इमोजी लगाए। गंभीर ने लिखा- जैसा कि मैं लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अपनी शानदार यात्रा की समाप्ति की घोषणा कर रहा हूं। इस पल में मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति जिसने इस यात्रा को यादगार बनाया है, के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करता हूं। मैं डॉक्टर संजीव गोयनका को उनकी शानदार लीडरशिप के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा कि उन्होंने एक शानदार फ्रेंचाइजी तैयार की। मुझे यकीन है कि यह टीम भविष्य में शानदार खेल दिखाएगी और सभी लखनऊ के फैंस का सिर गर्व से ऊंचा करेगी। एलएसजी ब्रिगेड को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि गौतम गंभीर KKR के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!