BemetaraChhattisgarh

दंगों में बेटे को खोया, पिता ने 7 बार के विधायक को हराकर जीता चुनाव

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली है। इस साल चुनाव परिणाम में सबसे ज्यादा चर्चा साजा विधानसभा सीट जीतने वाले ईश्वर साहू की हो रही है। ईश्वर साहू ने भाजपा की टिकट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और भूपेश सरकार में मंत्री रविंद्र चौबे को हरा दिया।

Related Articles

कौन है ईश्वर साहू

बेमेतरा जिले में आने वाले साजा क्षेत्र में अप्रैल महीने में सांप्रदायिक हिंसा हुई। इस हिंसा में की ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। जिसके बाद भाजपा ने ईश्वर साहू को भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज रविंद्र चौबे के खिलाफ साजा सीट से टिकट दिया था। जब चुनाव के परिणाम आए तो ईश्वर साहू को कुल 101789 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के रविंद्र चौबे को 5297 वोटों से हराया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने भी ईश्वर साहू की जीत की चर्चा की। उन्होंने लिखा है- ये छत्तीसगढ़ भाजपा के विधानसभा उम्मीदवार ईश्वर साहू हैं। इन्होंने कांग्रेस के 7 बार के विधायक रविंद्र चौबे को हराया। इनका बेटा भीड़ की हिंसा में मारा गया और हमेशा की तरह कांग्रेस दंगाइयों का समर्थन कर रही थी। आज ईश्वर ने लोकतांत्रिक लड़ाई में अन्याय का बदला लिया। बधाई हो।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!