ChhattisgarhKanker

BREAKING : नक्सलियों की मंसूबो पर फिरा पानी…जवानों ने 5 किलो IED बम किया बरामद

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों  की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है, बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर आईईडी प्लांट कर रखी थी, जिसे जवानों ने बरामद कर लिया है. आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का मामला.

 मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आमाबेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग में गुमझीर गांव के पास सड़क में 5किलो IED बम प्लांट किया था, जिसे डीआरजी के जवानों ने बरामद किया है. आपको बता दें लगातार नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचानेके लिए आईईडी प्लांट कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!