PoliticalNational

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी ED की पूछताछ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरी बार पूछताछ के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेस एक बार फिर सड़को पर नजर आएगी। दिल्ली में नेताओं का जमावाड़ कांग्रेस मुख्यालय में होगा। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी सुबह 11.30 बजे के करीब ED के सामने पेश होगी।

कांग्रेस के अनुसार दिल्ली पुलिस ने राजघाट पर सत्याग्रह की अनुमति नहीं दी। सोनिया गांधी से पूछताछ के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद संसद के अंदर मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिरोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करेंगे और फिर पार्टी मुख्यालय आकर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर सोमवार शाम कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई। फिलहाल आज सुबह संसद में भी पार्टी नेता बैठक करेंगे।

नेशनल हेराल्ड मामले में बीते 21 जुलाई को ED ने सोनिया गांधी से करीब 2 घंटे पूछताछ की थी। बता दें कि बीते महीने जून में राहुल गांधी से करीब 50 घंटे तक पूछताछ चली थी। तब भी कांग्रेस ने लगातार 5 दिन प्रदर्शन किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!