Chhattisgarh

IAS रिया डाबी का ट्रांसफर, अब इस जगह की संभालेंगी कमान…

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने IAS रिया डाबी का ट्रांसफर किया है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है, वही वही IAS रिया डाबी को उदयपुर के गिर्वा का कलेक्टर बनाया है।। अलवर के कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को तबादला कर दिया गया है।विश्वमोहन शर्मा जिला कलेक्टर केकड़ी से हटाकर आयुक्त मिड डे मिल राजस्थान लगाया गया है।चिन्मयी गोपाल- झुंझुनूं और शुभम चौधरी को सिरोही का कलेक्टर बनाया है। सुरेश कुमार ओला को जयपुर संस्कृत शिक्षा विभाग लगाया गया है।

कमर उल जमान चौधरी को सीकर का कलेक्टर लगाया है। जबकि भंवर लाल को राजसंमद का कलेक्टर लगाया गया है। आशीष मोदी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाया गया है। अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर का कलेक्टर लगाया गया है। अरुण गर्ग को सलूंबर का कलेक्टर बनाया है। बालमुकुंद असावा- डीडवाना- कुचामान का कलेक्टर बनाया है। नीलाभ सक्सैना करौली और खुशाल यादव सवाई माधोपुर के कलेक्टर बनाए गए है। अंजली राजौरिया को प्रतापगढ़ का कलेक्टर बनाया है। इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। रविंद्र गौस्वामी कोटा और प्रताप सिंह को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!