ChhattisgarhRaipur

महादेव एप मामले को लेकर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयानः बोले- पहले साबित को करें कि पैसा भूपेश बघेल को मिला है…

रायपुर: महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की चार्जशीट‌ पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के जिक्र के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएम सिंहदेव का बयान सामने आया‌ है।

सिंहदेव ने इस मामले में कहा कि, पहले ये तो साबित करें कि, पैसा भूपेश बघेल को मिला है। नगद पैसा तो असीम दास के यहां मिला। मैं तो यह मानता हूं कि, अपने आप को बचाने के लिए उसने ऐसा बयान दिया होगा या फिर दबाव डलवाया गया होगा।.

ऐसा होगा कि, इसका-इसका नाम लो फिर तुमको बचाएंगे। इस प्रकार की कार्रवाई में नगद तो दिखे पैसा। पैसा कहां से कहां गया? किसको मिला, किसने किसको दिया? वो रास्ता और पैसा तो दिखे। उन पैसों का क्या इस्तेमाल किया गया। हवा-हवा में आरोप लगाकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!