Chhattisgarh

रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवक से की लाखों की ठगी

बिलासपुर : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक नियुक्ति आदेश लेकर जॉइन करने पहुंचा, तब पता चला कि लेटर फर्जी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक बिना ने एग्जाम दिए ही रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दे दिए थे। मामला सिविल लाइन थाने का है। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम कुकुरहट्टा निवासी हिमांशु पांडेय (24) ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके जीजा प्रियांशु मिश्रा के माध्यम से उसकी पहचान शुभम विहार निवासी अभिषेक पांडेय से हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने उसे रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगाने का दावा किया।

Related Articles

इसके लिए उससे दो लाख रुपए खर्च होने का झांसा दिया। साथ ही बताया कि बिना एग्जाम दिलाए उसे रेलवे में नौकरी मिल जाएगा। हिमांशु ने बताया कि वह नौकरी की लालच में आकर अभिषेक को दो लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। 3 अक्टूबर 2021 को वह शुभम विहार स्थित अभिषेक के घर पहुंचा। इस दौरान अपनी मार्कशीट के साथ उसने अभिषेक को दो लाख रुपए दिया। तंग आकर हिमांशु लेटर लेकर अचानक DRM ऑफिस पहुंच गया। पूछताछ करने पर लेटर के फर्जी होने का पता चला। हिमांशु ने अभिषेक को फोन कर अपने रुपए वापस करने कहा, तब वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!