Chhattisgarh

बस्तर के विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद करेंगे : गृहमंत्री शर्मा

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे। जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, गृह मंत्री बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

गृहमंत्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं। घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नही टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने में लग गए हैं।  

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैम्प स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचायेंगे। 

हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, खेतो में स्थाई पम्प कनेक्शन, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा। 

यहां स्थापित होने वाला कैम्प विकास का कैम्प साबित होगा, इस कैम्प के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!