ChhattisgarhRaipur

CG PSC: “नई सरकार युवा साथियों के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध”, सीजी पीएससी 2023 के मॉडल आंसर में गलती मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रारंभिक सेवा परीक्षा-2023 के संबंध में जारी किए गए मॉडल उत्तरों के संबंध में सोशल मीडिया एवं मेल आदि के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में मिली आपत्ति पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर लिखा कि, “यह भाजपा की सरकार है, सीजीपीएससी में भ्रष्टाचार नहीं पारदर्शिता के लिए कार्य करने वाली सरकार है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की नई सरकार युवा साथियों के हित में फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2024 को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के मॉडल उत्तर के परिप्रेक्ष्य में युवा साथियों की कुछ आपत्तियों पर भी हमारी सरकार पूर्ण संवेदनशीलता से विचार कर रही है।”

वही दूसरी तरफ आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए विषय-विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराने की बात कही है। साथ ही प्रतिवेदन के आधार पर ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम जारी किए जाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!