Chhattisgarh

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू

गरियाबंद।‌ विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ तहत् गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील मुख्यालय मैनपुर के फारेस्ट मैदान में 24 फरवरी दिन शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जनता को संबोधित करेंगे। विधानसभा स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। 

जानकारी के अनुसार पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू शुक्रवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मैनपुर के लिए रवाना होंगे।।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!