Chhattisgarh

पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी…टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत…जिंदा जल गई महिला, पति फरार

 जांजगीर-चांपा। जिले में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया है। प्रेम विवाह के 14 माह भी पूरे नहीं हुए थे कि महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम मुलमुला की रहने वाली सावित्री सारथी ने अपने पसंद से हरिश सारथी संग प्रेम विवाह किया था।

दोनों कुसमुंडा के बरपाली गांव में रहते थे। सावित्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की रात महिला को बेहद नाजुक स्थिति में हरीश ने अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह आग से झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सावित्री के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!