ChhattisgarhRaipur

शिक्षक प्रतिनियुक्ति : व्याख्याता के बाद अब शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी

Related Articles

रायपुर /  एक तरफ प्रतिनियुक्ति खत्म करने का आदेश शिक्षा मंंत्री ने दिया है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में फिर से प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी होना शुरू हो गया है। व्याख्याता के बाद अब एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का आदेश भी जारी किया गया है।

शिक्षक एलबी मुकेश सिंह को scert में प्रतिनियुक्ति दी गयी है। मुकेश सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहा कोरबा में पदस्थ थे। इससे पहले जीवविज्ञान की व्याख्याता शबनम खान को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबंलपुर कांकेर से SCERT रायपुर में प्रतिनियुक्ति दी गयी है। ये प्रतिनियुक्ति चार सालों के लिए है।

एक व्याख्याता का तबादला

वहीं एक और व्याख्याता का तबादला आदेश जारी किया गया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह की व्याख्याता शाहला कुरैशी का तबादला आदेशा जारी हुई है। शाहला कुरैशी को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवारा अभनपुर तबादला किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!