ChhattisgarhRaipur

राजधानी के राजेंद्र नगर में चली गोली…आसपास में सनसनी का माहौल

रायपुर/ राजधानी में देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। राजेंद्र नगर क्षेत्र के बसंत विहार कालोनी में गोली चली है। अज्ञात युवकों के द्वारा गोली चलाई गई है। गोली मारने के बाद ये घायल को अपने साथ कार में लेकर फरार हो गए हैं। सड़क पर खून फैला हुआ है। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। कालोनी के लोगों की सूचना के बाद राजेंद्र नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

Related Articles

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किस पर चली है और इसे चलाने वाले कौन हैं? घटनास्थल पर एसएसपी, एडिशनल एसपीएसपी पहुंच गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सीजी 07 नंबर वाली कार में थे। आस पास रहने वाले लोग जब तक बाहर निकल के आये तब तक आरोपी कार से फरार हो गए थे।पुलिस के अनुसार, उक्त कार तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव के पास लावारिस स्थित में मिली है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!