ChhattisgarhRaipur

भूपेश बघेल ने ली चुनाव घोषणापत्र समिति की ताबड़तोड़ बैठक

रायपुर आज उनकी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव घोषणापत्र समिति के साथ अलग-अलग बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री आज देर शाम रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। वहां कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। कल भूपेश बघेल ने एक बैठक में सामान्य चर्चा की है। उसके बाद एक और दौर की चर्चा चली।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दो अलग-अलग बैठकों में शामिल होने वाले हैं। इसमें से पहला प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं की हाेगी। दूसरी बैठक घोषणापत्र समिति की होगी।

इसमें घोषणापत्र के चिन्हित मुद्दों और मसौदे पर चर्चा होनी है। यह बैठकें दोपहर बाद 3.30 बजे तक चलनी है। वहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्ठर से चंडीगढ़ हवाई अड्‌डे जाएंगे। वहां से उन्हें रायपुर के लिए उड़ान पकड़नी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!