ChhattisgarhRaipur

बाढ़ में फंसे 80 साल के बुजुर्ग का किया सुरक्षित रेस्क्यू

रायपुर भारी बारिश के चलते संभाग में कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। बस्‍तर संभाग में बारिश एक बार फिर मुसीबत सामने आई है। इसी बीच सुकमा ने अचानक आए बाढ़ में फंसे 80 साल के बुजुर्ग का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसी बीच बुजुर्ग बगैर कुछ खाना खाए और पानी पीए 24 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा।

दरअसल, किनरकेंद्रवाड़ा निवासी 80 वर्षीय लखमाराम नाग का घर से करीब एक किमी दूर पर खेत है। लखमाराम का खेत नदी के किनारे है। बुजुर्ग लखमाराम अक्‍सर खेत की निगरानी के लिए रात में वहां चले जाया करते थे। रविवार को भी वे खेत की निगरानी के लिए खेत चले गए। लेकिन रात काफी होने की वजह से लखमाराम वहीं खेत में सो गए।

भारी बारिश के चलते अचानक नदी का जलस्‍तर बढ़ गया और बाढ़ का पानी आसपास के खेतों में घुस गया। लखमाराम की नींद खुली तो देखा वे चारों तरफ अचानक आए बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। तेजी से बढ़ते जलस्‍तर को देखते हुए उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो करे तो क्या करे। इन सबके बीच उसे एक पेड़ नजर आया जिसपर वो अपनी जान बचाने के लिए चढ़ गया और बगैर कुछ खाना खाए और पानी पीए 24 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा।

बुजुर्ग ने अपने पास रखे टार्च की मदद से गांव के लोगों को सिग्‍नल देकर बाढ़ में फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को राहत बचाव दल की टीम बुजुर्ग तक पहुंची और उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!