ChhattisgarhRaipur

35 पौवा देशी मंदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीगढ़ के रायपुर जिले में 35 पौवा देशी मंदिरा मसाला के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.

इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर रिंग रोड नंबर 2 पुराना शराब दुकान के पास दबिश दी, और आरोपी सुरेश बारले को पकड़ा, आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी से 35 पौवा देशी मंदिरा मसाला किमती 4200 रू. जब्त की गई है, आगे की कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 627/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है

नाम गिरफ्तार आरोपी – सुरेश बारले पिता स्व. बोधीराम बारले उम्र 48 वर्ष साकिन सतनामीपारा बंधवा तालाब भनपुरी थाना खमतराई रायपुर

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!