ChhattisgarhRaipur

CG News : राज्य के GST संग्रह में 11% की बढ़ोतरी, सितंबर से अब तक हजार करोड़ से अधिक पंहुचा आंकड़ा

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेहतर कारोबार का असर ये हुआ कि राज्य के जीएसटी राजस्व (GST) में ग्यारह फीसदी बढ़ोतरी हो गयी हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर माह में राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व (GST Revenue) प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है।

बता दें कि, वित्तीय साल 2024-25 में स्टेट को मिलने वाले जीएसटी में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर 24 में राज्य को छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 614.35 करोड़ रुपये तथा एपोर्शनमेंट ऑफ आईजीएसटी से 459.62 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। इस तरह प्रदेश को सितंबर में जीएसटी एक्ट के तहत 1073.97 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। वहीं सितंबर 23 में प्रदेश में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 625.29 करोड़ रुपये तथा एपोर्शनमेंट ऑफ आईजीएसटी से 339.19 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी। इस तरह बीते साल की तुलना में सितंबर 24 में मिले जीएसटी में 109.49 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह राशि 11 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाती है।

छह माह में मिले 7190 करोड़

स्टेट जीएसटी को वित्तीय साल 2024-25 की पहली छमाही में जीएसटी के तहत 7190.26 करोड़ रुपये मिले। यह राशि बीते साल की तुलना में 13 फीसदी की ग्रोथ दर्शाती है। अप्रैल से सितंबर 2024 में राज्य को छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 4242.39 करोड़ रुपये मिले हैं। एपोर्शनमेंट ऑफ आईजीएसटी से 2947.87 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!